फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 हड़ताली लेखपाल और किए गए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन से हड़ताल को अवैध घोषित कर दिए जाने के बाद प्रशासन ने हड़ताली लेखपालों पर शिकंजा कस दिया है। प्रशासन ने शुक्रवार को 39 और लेखपालों को और निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इसके पहले ही 12 लेखपाल निलंबित किए जा चुके हैं। प्रशासन एस्मा लागू होने के बाद 22 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा चुका है। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई से बेफिक्र लेखपालों का शांतिपूर्ण धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।
लेखपालों की हड़ताल शासन से अवैध घोषित किए जाने के बाद प्रशासन उनके ऊपर शिकंजा कसता जा रहा है। प्रशासन ने तीन दिन पहले 12 लेखपालों को निलंबित किया था।
शुक्रवार को प्रशासन के निर्देश पर पांच तहसीलों के उप जिलाधिकारियों ने 39 और हड़ताली लेखपालों को निलंबित कर दिया। इस तरह अब तक निलंबित लेखपालों की संख्या 51 हो गई है।
विज्ञापन

शासन से एस्मा लागू होने के बाद प्रशासन ने निलंबन के साथ 22 लेखपालों पर प्राथमिकी भी दर्ज करा चुका है। मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन ने बताया कि लेखपालों को काम पर लौटने के लिए कहा गया है। काम पर नहीं लौटने वालों पर और कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अब तक 19 लेखपाल काम पर लौट आए हैं।
शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से की जा रही निलंबन व प्राथमिकी दर्ज करवाने की कार्रवाई के लेखपाल बेफिक्र हैं। लेखपालों ने शुक्रवार को भी तिकोनिया पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन

फिलहाल प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर से की गई कड़ाई के मद्देनजर लेखपालों ने शुक्रवार को माइक का उपयोग नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें