सुल्तानपुर। यूपीएससी की परीक्षा पास कराकर आईएएस की नौकरी दिलाने के नाम पर 38 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी बजरंग द्विवेदी की तरफ से बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी पेश की गई।
प्रभारी न्यायाधीश संतोष कुमार ने आपराधिक इतिहास व केस डायरी तलब करते हुए सुनवाई के लिए 30 जून की तारीख तय की है। कोतवाली नगर के लक्ष्मणपुर निवासी प्रांजल त्रिपाठी ने 16 जून को स्थानीय कोतवाली में कूरेभार थाने के पिपरी साईनाथपुर धनजई निवासी प्रणव द्विवेदी, उनके पिता बजरंग द्विवेदी समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। (संवाद)