फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के लिए यह स्वर्णिम काल : भाजयुमो जिलाध्यक्ष

Thu, 19 Jun 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
नरायनपुर श​क्ति केंद्र पर सरकार की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचानेे की शपथ लेते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाजपा सरकार का यह सफर इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। भारत के लिए यह स्वर्णिम काल है। ये बातें भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन नारायन सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

वे बृहस्पतिवार को नारायणपुर शक्ति केंद्र पर आयोजित विकसित भारत मोहल्ला चौपाल में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, भारतीय जन औषधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के जरिए गरीब व किसान का जीवन आसान कर रही है।
चौपाल में नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, उपाध्यक्ष लालेंद्र प्रताप सिंह, सेक्टर संयोजक विनय सेन, सभासद गिरीश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, डॉ. संतोष सिंह, विनोद मिश्रा, उपमा शर्मा, सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें