फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सात केंद्रों पर 3,402 परीक्षार्थी आज देंगे नीट

Sat, 20 Jun 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को जिले के सात केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 3,402 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा, इसके बाद मुख्य द्वार को बंद कर दिया जाएगा। नोडल अधिकारी और पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य विंदेश्वरी शुक्ल ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्र हल करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी में एक विशेष केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी और मोबाइल समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। कार्यपालक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों की संख्या
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 552, महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज उतुरी में 522, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में 528, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय अमहट में 648, पीएमश्री केश कुमारी राजकीय इंटर काॅलेज में 480, रामरती इंटर काॅलेज द्वारिकागंज में 504 और मधुसूदन विद्यालय में 168 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

15 मिनट का अतिरिक्त समय
मोबाइल सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। कार्यपालक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। नोडल अधिकारी विंदेश्वरी शुक्ल ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। दिव्यांग परीक्षार्थियों को एक घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें