एक हजार पेटी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
क्रासर
पब्लिक ने पकड़वाई एक ट्रक अवैध शराब
मध्य प्रदेश से अरुणांचल प्रदेश तस्करी कर भेजी जा रही थी
फोटो संख्या-41
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय लोगों ने एक ट्रक अवैध शराब पुलिस को सूचना देकर पकड़ा दिया। पकड़ी गई शराब मध्य प्रदेश से तस्करी कर अरुणांचल प्रदेश भेजी जा रही। पुलिस ने एक चालक को गिरफ्तार किया है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा गांव के समीप स्थित ढाबे के पास बुधवार की रात एक ट्रक खड़ा था। ट्रक का चालक ढाबे पर खाना खा रहा था। स्थानीय लोगों को ट्रक पर कुछ संदेह हुआ। इस पर लोगों ने ट्रक की जांच की। जांच के दौरान ट्रक पर शराब लदी मिली। लोगों ने ट्रक चालक से पूछताछ शुरू की तो वह भागने लगा। लोगों ने चालक को पकड़कर बैठा लिया और इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने चालक को हिरासत में ले लिया। इस बीच कोतवाल मदन कुमार भी वहां पहुंच गए। कोतवाल ने ट्रक को कोतवाली लाकर सीज कर दिया। देर रात तक पुलिस यह बताने को तैयार ही नहीं थी कि ट्रक पर क्या लदा है। बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाल ने कहा कि ट्रक नरहरपुर के पास चेकिंग के दौरान पकड़ी गई है। ट्रक पर अवैध शराब लदी है। शराब मध्य प्रदेश से तस्करी कर अरुणांचल प्रदेश ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक व बिहार निवासी शिव शंकर साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक में एक हजार पेटी शराब लदी थी। प्रत्येक पेटी में 48 शीशी शराब थी। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये में है।