फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की कंपोजिट रैकिंग में 10 वें नंबर पर अमेठी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

69वें पायदान से 10वें
नंबर पर पहुंचा अमेठी
क्रासर

गर्भवती/शिशुओं के पंजीकरण व प्रसव कराने में अव्वल
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य से डीएम को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। मदर एंड चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम (एमसीटीसी) पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों की नियमित समीक्षा में जिला 10 वें स्थान पर पहुंच गया है। पहले यह रैंकिंग 69 थी। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने डीएम को पत्र भेजकर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार समीक्षा का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से संचालित मदर एंड चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम (एमसीटीएस) पोर्टल पर राज्य में गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है। लाभार्थियों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव सेवाएं, बच्चों की टीकाकरण सेवाएं, प्रसव में जटिलता एवं रक्तअल्पता वाली गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग का भी कार्य संपादित किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर डीएम इन आंकड़ों के आधार पर जिले में ब्लॉकवार नियमित समीक्षा करते हैं। शासन स्तर पर प्रमुख सचिव के निर्देश में 30 जून को एमसीटीएस पोर्टल पर उपलब्ध इन आंकड़ों की समीक्षा की गई। समीक्षा में प्रदेश के 75 जिलों की कंपोजिट रैकिंग तैयार कर 10 सबसे खराब प्रदर्शन वाले तथा 10 सबसे अच्छा काम करने वाले जिलों की सूची तैयार की गई। शासन स्तर पर तैयार सूची में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली सूची में जिला 10वें स्थान पर है। पहले यह रैंकिंग 69 थी। प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने डीएम योगेश कुमार को पत्र भेजकर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित कर पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें