सुल्तानपुर। पंचायत चुनाव को लेकर तीन मार्च को प्रकाशित प्रस्तावित आरक्षण सूची को लेकर लोगों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए हैं। सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अभी तक पंचायतराज विभाग में कुल 474 आपत्तियां आई हैं।
इसमें ग्राम प्रधान पद को लेकर 308, जिला पंचायत वार्ड को लेकर 39, क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए एक, बीडीसी वार्ड को लेकर 58 व ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड की एक आपत्ति दर्ज हुई है। विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन 60 व डीएम व सीडीओ कार्यालय से आई सात आपत्तियां दर्ज की गई हैं।
पंचायतराज विभाग की ओर से आठ मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि गाइडलाइन के तहत आई आपत्तियों पर विचार करके उसका निस्तारण कराया जाएगा।