फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल कटने से उप डाकघर में दो दिन से काम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। तहसील क्षेत्र के भरखरे उप डाकघर में लगी बीएसएनएल की केबल कामतागंज-शिवगढ़ सड़क निर्माण कार्य के दौरान हड़हा गांव के पास शुक्रवार की सुबह कट गई। केबल कटने से उप डाकघर का नेटवर्क गायब हो गया। शनिवार को शिकायत के बाद भी केबल नहीं जोड़ा गया।
विज्ञापन

दो दिन से उप डाकघर का नेटवर्क फेल होने से खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धन की जमा-निकासी करने में समस्या का सामना करना पड़ा। उप डाकघर के खाताधारकों की संख्या करीब तीन हजार है। यहां से 11 शाखा डाकघरों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें