फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 300 लोगों को लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कई दिन से चल रहीं तैयारियों के बीच जिला महिला अस्पताल, अखंडनगर व बल्दीराय सीएचसी पर शनिवार को तीन सौ कोरोना वॉरियर (हेल्थ) को वैक्सीन दी जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्क है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम रवीश गुप्ता, एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी व सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने अमहट स्थित डब्ल्यूएचओ परिसर से वैक्सीन वैन को हरी झंडी दिखाकर संबंधित केंद्रों को रवाना किया। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।
जिला महिला अस्पताल में वैक्सीन दोपहर 12 बजे, बल्दीराय में दो बजे और अखंडनगर में करीब तीन बजे वैक्सीन की खेप पहुंच गई। तीनों स्थानों पर तीन-तीन पुलिस कर्मी की अतिरिक्त ड्यूटी 24 घंटे के लिए लगाई गई है। टीकाकरण कार्य सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के 30 व महिला अस्पताल के 29 लोगों को लगेगी वैक्सीन
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल के नौ चिकित्सक, नौ पैरा मेडिकल स्टाफ, 12 सहयोगी कर्मचारियों को वैक्सीन के लिए चयनित किया गया है जबकि जिला महिला अस्पताल के तीन चिकित्सक, चार पैरा मेडिकल स्टाफ, चार नर्स, 18 सहयोगी स्टाफ को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी।
संबंधित लोगों का नाम, पद व मोबाइल नंबर जारी किया गया है। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके सोनकर ने बताया कि 16 जनवरी को वैक्सीनेशन के लिए दो चिकित्सक, दो स्टाफ नर्स और एक पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।
ऐसे लगेगी वैक्सीन
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन जिन्हें दी जाएगी उन्हें सबसे पहले सत्यापन काउंटर पर पहुंचना होगा। इसके बाद वेटिंग कक्ष में इंतजार करना होगा। ऑनलाइन सत्यापन के बाद स्टाफ नर्स लाभार्थी को टीकाकरण कक्ष में ले जाएगी। वैक्सीनेटर लाभार्थी को टीका लगाएगी। इसके बाद उसे निगरानी कक्ष में 30 मिनट तक रोक कर उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी।
फूल माला व नरियाल से की गई वैक्सीन की पूजा
सीएचसी बल्दीराय में शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे जिला मुख्यालय से वैक्सीन की खेप एसी वाहन से पहुंची। वैक्सीन पहुंचने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश, फार्मासिस्ट सुरेंद्र नाथ मिश्र व अन्य कर्मचारियों ने फूलमाला और नारियल से वैक्सीन का स्वागत किया। इसके बाद वैक्सीन को एलआर मशीन में सुरक्षित रखा गया। सुरक्षा में पुलिस कर्मी तैनात हैं। अखंडनगर सीएचसी में शनिवार को सौ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रभारी डॉ. रमेश यादव ने बताया कि वैक्सीन के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है।
वैक्सीन लगवाकर कोरोना को देंगे मात
बल्दीराय। शनिवार को जिन स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी, उनसे अमर उजाला ने फोन पर बात की। सीएचसी बल्दीराय पर फार्मासिस्ट श्रीनिवास ने बताया कि उन्हें शनिवार को वैक्सीन लगाई जाएगी। श्रीनिवास इसके लिए मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार दिखे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर भयभीत होने की जरूरत नहीं है। सीएचसी पर तैनात एएनएम ललिता देवी ने भी बताया कि उन्हें भी शनिवार को वैक्सीन लगेगी। वे काफी खुश हैं। कहा कि निडर होकर वैक्सीन लगवाऊंगी। आशा बहू मीना सिंह व राजेश्वरी देवी ने कहा कि वैक्सीन से कोरोना को हराना है। देश में बनी वैक्सीन पर पूरा भरोसा है।
अफवाहों पर न दें ध्यान, वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित : डीएम
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि 16 जनवरी को प्रथम फेज में हेल्थकेयर एनालाइट वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। वैक्सीन टेस्ट करके यहां लाई गई है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इस चरण के समाप्त होते ही उचित प्रोटोकाल के साथ वैक्सीन जनसामान्य के लिए भी उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें