फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी के होटल में चलता मिला जिस्मफरोशी का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का सोमवार को सीओ की अगुवाई में भंडाफोड़ किया गया। होटल के कमरों में आपत्तिजनक हालत में तीन जोड़े पुलिस को मिले। सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
विज्ञापन

शहर स्थित कुछ होटलों में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलने की शिकायतें मिल रहीं थीं। पुलिस ने कई बार होटलों में छापा मारने के बावजूद इसके यह धंधा बंद नहीं हुआ।
सोमवार दोपहर बाद सीओ पीयूषकांत राय और प्रभारी इंचार्ज तरुण पटेल की अगुवाई शहर के रेलवे स्टेशन स्थित शिवमंगल तिवारी गेस्ट हाउस/होटल में टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन

छापा के दौरान गेस्ट हाउस में तीन जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में कमरों में मिले। पुलिस तीनों जोड़ों को हिरासत में लेने के साथ ही होटल संचालक को पकड़कर थाने लाई।
उसके बाद टीम ने पर्ल कांटिनेंटल होटल में छापा में मारा। जनपद के बाहर का एक जोड़ा इस होटल में भी आपत्तिजनक हालत में मिला। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने आई।
बाद में पुलिस ने अभिलेखों की जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार वे दंपती थे। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य होटल में छापेमारी की। वहां पुलिस को आपत्तिजनक कुछ नहीं मिला।
छापेमारी की सूचना मिलने के बाद शहर के अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। प्रभारी इंचार्ज तरुण पटेल ने बताया कि अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि एक होटल/गेस्ट हाउस में मिले तीन जोड़ों और होटल संचालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ये सभी जोड़े जिले के ही हैं।
अमेठी। कुछ माह पूर्व शहर के एक होटल में एक जोड़ा आया था। सुबह युवक का शव मिला और युवती थाने लाई गई थी। कुछ वर्ष पूर्व एक दूसरे होटल में कई बार इस तरह की वारदात हो चुकी थी। एक अन्य होटल में भी पुलिस की छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में कई जोड़े पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें