फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पांच साल से चल रहे चकबंदी के 290 मुकदमे

Sat, 25 Oct 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चकबंदी विभाग में पांच साल से अधिक समय से चल रहे 290 मुकदमों के निस्तारण के संबंध में डीएम ने मातहतों पर शिकंजा कसा है। इनके निस्तारण के लिए दो माह का समय अधिकारियों को दिया है। निस्तारित नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह राजस्व के मुकदमों की समीक्षा के दौरान डीएम को चकबंदी विभाग में पांच साल से अधिक समय से विभिन्न अदालतों में चल रहे 290 मुकदमे लंबित मिले। पता चला कि इसमें कुछ मुकदमे आठ साल से अधिक समय से चल रहे हैं। डीएम कुमार हर्ष ने नाराजगी जताते हुए विभाग के अधिकारियों पर शिकंजा कसते हुए दो माह का समय निर्धारित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि दिसंबर तक इन मुकदमों का निस्तारण करना होगा। कुछ मामलों का निस्तारण नहीं हो सकने की स्थिति में उसे अंतिम चरण में लाना होगा। हालांकि, चकबंदी विभाग के मुकदमों के निस्तारण में जिला अयोध्या मंडल में नंबर एक रैंक पर है। इसके बाद भी शासन की मंशा को देखते हुए डीएम ने पुराने मुकदमों के निस्तारण पर जोर दिया है। बताया कि नवंबर में भी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें