फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Sat, 25 Oct 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। रायपुर दलित बस्ती निवासी मजदूर संजय (18) का शव शनिवार दोपहर घर से करीब एक किमी दूरी पर एक जंगली पेड़ की डाल से फंदे पर लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने बाग में पहुंचकर जांच की। मृतक के लोअर की जेब में उसका मोबाइल भी मिला है। मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रायपुर निवासी मनोराम मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। सबसे बड़ा पुत्र संजय (18) मजदूरी करता था। पिता मनोराम के मुताबिक, शनिवार सुबह संजय घर से निकला था। दोपहर करीब 02.30 बजे घर से करीब एक किमी दूरी पर बाग में बकरी चरा रहे एक युवक ने जंगली पेड़ से संजय का शव फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। ग्रामीण पहुंचे तो शव की शिनाख्त संजय के रूप में हुई।
लंभुआ थाने के निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


परिवार में मची चीख-पुकार
मनोराम के छह बेटे-बेटियों में संजय सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था। घर में उसकी बहन अंशिका (14), अनुष्का (15), वंशिका (16), छोटा भाई पीयूष (12) व ऋतिक (06) हैं। बड़े बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें