फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक समेत जिले में 29 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में एक चिकित्सक व कर्मी समेत रविवार को 29 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चिकित्सक के संक्रमित पाए जाने पर जिला अस्पताल का ब्लड बैंक 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के एक चिकित्सक समेत जिले में 29 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार की देर शाम रिपोर्ट मिलने पर जिला अस्पताल का ब्लड बैंक 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सोमवार को ब्लड बैंक को सैनिटाइज कराने के बाद फिर से संचालित किया जाएगा।
डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 27 अगस्त को लखनऊ जांच के लिए भेजे गए सभी 421 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पोर्टल पर विभिन्न लैब से चार मरीज अंकित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कराए गए एंटीजन टेस्ट में 24 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला अस्पताल में कराई गई ट्रूनेट जांच में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। संक्रमितों में जिला अस्पताल के दो कर्मी, बैंक के एक कर्मी, सीएचसी के एक कर्मचारी समेत कुल 29 लोग शामिल हैं।
रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को उनके स्वास्थ्य के मुताबिक घर में आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है। सीएमओ होम आइसोलेशन व कोविड केयर सेंटर से स्वस्थ होने पर 29 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें