फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिन में शराब पी रहे गेटमैन का युवक ने बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केबिन में बैठकर शराब पी रहे एक गेटमैन का वीडियो बनाना युवक को भारी पड़ गया। वीडियो बनाने से नाराज गेटमैन ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक पर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली युवक को न लगकर सड़क किनारे बैठकर सब्जी बेच रहे व्यवसायी को लग गई।
विज्ञापन

गोली व्यवसायी के कमर में लगी और वह गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल सब्जी व्यवसायी को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी गेटमैन को गिरफ्तार कर रिवॉल्वर बरामद कर लिया है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के रेलवे गेट नंबर 27 पर परवर क्रॉसिंग पर रिटायर्ड फौजी निर्मल सिंह निवासी सडांव थाना कुड़वार तैनात है। रविवार की दोपहर निर्मल सिंह रेलवे की बनी केबिन में एक अन्य युवक के साथ शराब पी रहा था तभी दूबेपुर गांव निवासी विकास शर्मा केबिन के पास पानी पीने के लिए पहुंच गया।
विज्ञापन

विकास ने निर्मल सिंह को केबिन के अंदर शराब पीते हुए देखा तो अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। ये बात गेटमैन को पसंद नहीं आई और गेटमैन से विकास की कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान ही गेटमैन ने अपनी रिवॉल्वर निकाल ली।
रिवाल्वर देखते ही विकास भागने लगा तभी निर्मल सिंह ने उस पर फायर झोंक दिया गोली विकास को न लगकर सड़क किनारे सब्जी बेच रहे संजय (35) निवासी पलिया थाना हैदरगंज जिला अयोध्या के कमर में लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी को दी। सूचना मिलते ही एसओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने घायल संजय को जिला अस्पताल भेजा। इसके साथ ही नशे में धुत गेटमैन निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ बल्दीराय विजयमल सिंह यादव ने बताया कि निर्मल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर को बरामद किया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती संजय की हालत खतरे से बाहर है। सीओ ने बताया कि गेटमैन के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें हैं। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें