फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुल्तानपुर व बल्दीराय में लगेंगे 285 नए ट्रांसफार्मर

Mon, 01 Jun 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 दरियापुर वर्कशॉप में रखे ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऊर्जा निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सुल्तानपुर व बल्दीराय डिवीजन से जुड़े शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 285 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। लगभग दो करोड़ की लागत से लगने वाले ट्रांसफार्मर से बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। ऊर्जा निगम ने बिजनेस प्लान योजना के तहत ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव मुख्य अभियंता अयोध्या को भेजा है।
विज्ञापन

नए ट्रांसफार्मर उन क्षेत्रों में लगाए जाएंगे जहां वर्तमान में वोल्टेज की समस्या है या बिजली आपूर्ति कमजोर है। जिससे बिजली के बार-बार कटने की समस्या में भी आएगी। कई क्षेत्रों में पुराने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिससे बिजली की मांग पूरी नहीं हो पाती। नए ट्रांसफार्मर उच्च क्षमता वाले होंगे और वे बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम होंगे। जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिलेगी और छोटे उद्योगों को भी लाभ होगा। उपभोक्ताओं को अब वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। यह कदम बिजली चोरी रोकने में भी सहायक होगा।


बल्दीराय डिवीजन में लगेंगे 180 ट्रांसफार्मर

सुल्तानपुर के अलावा बल्दीराय डिवीजन में लगभग एक करोड़ 63 लाख 80 हजार की लागत से 25 केवीए के 180 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। क्षेत्र के हलियापुर, बल्दीराय, पाराबाजार, तिरहुत, बहुरावां, देहलीबाजार, हरौरा, भवानीगढ़, बंधुआकला, कुड़वार, असरोगा, राजापुर, शंकरगढ़ आदि बाजारों में लोड अधिक होने से बार-बार बिजली ट्रिप करती है। अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगने से लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन




मंजूरी के बाद ट्रांसफार्मर लगेंगे
सुल्तानपुर व बल्दीराय डिवीजन में 285 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए मुख्य अभियंता अयोध्या को प्रस्ताव भेज दिया गया है। भेजे गए प्रस्ताव को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मंजूरी देगा तो ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।-वीके जैन, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें