फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: द्वारचार के समय नेग में मिले 26,500 रुपये चोरी

Sun, 04 May 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। खालिसपुर मुबारकपुर निवासी लालजी साहू का मकान मुड़िलाडीह से दोस्तपुर रोड पर नहर पुलिया के पास है। उनकी पुत्री का विवाह 24 अप्रैल को घर से हुआ था। द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। लालजी ने नेग लिखने की जिम्मेदारी अपने रिश्तेदार को दी थी। तभी रिश्तेदार अचानक चिल्लाने लगे कि न्योते में मिले रुपयों से भरा बैग कोई लेकर चला गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में व्यस्त लोगों ने खोजबीन की, फिर भी बैग नहीं मिला। लालजी साहू का आरोप है कि नहर की पटरी पर लाल रंग की बाइक खड़ी थी। उस पर बैठे व्यक्ति ने बैग चोरी कर लिया है। बैग में नेग में मिले 26,500 रुपये रखे थे, जिसका ब्यौरा निमंत्रण रजिस्टर में लिखा है। कादीपुर इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें