फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल अमेठी आएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन मार्च को प्रस्तावित अमेठी दौरे से पहले 28 फरवरी को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेठी आएंगे। अमेठी आ रहे सीएम ऑर्डिनेंस फैक्टरी में आयोजित सरकारी व कौहार में आयोजित जनसभा स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों व भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन



पीएम मुंशीगंज स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में एके-103 असॉल्ट राइफल की नई यूनिट का शुभारंभ करेंगे साथ ही जिला मुख्यालय के पास स्थित कौहार गांव में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आमतौर पर किसी भी जिले में प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व तैयारियों की समीक्षा को पहुंचने वाले प्रदेश के मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ 28 फरवरी को अमेठी आएंगे।


हालांकि अब तक योगी के अमेठी आने का कोई लिखित प्रोग्राम जिला प्रशासन को नहीं मिला है लेकिन इस संबंध में मौखिक सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमले की सक्रियता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि सीएम योगी अपने एक दिवसीय दौरे में न सिर्फ ऑर्डिनेंस फैक्टरी में आयोजित सरकारी कार्यक्रम स्थल बल्कि कौहार स्थित जनसभा स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन



इसके अलावा वे जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ शहर के गुरुकुल ज्ञान एकेडमी में बैठक कर पीएम के दौरे के संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री दोपहर बाद 12.30 पर अमेठी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें