फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे व्यक्ति की जेब से साढ़े छह हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे व्यक्ति की जेब से साढ़े छह हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन

- सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जांच में जुटी पुलिस
चांदा (सुल्तानपुर)। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रतापपुर कमैचा में रुपया जमा करने गए एक व्यापारी के नौकर की जेब से उचक्कों ने साढ़े छह हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

चांदा कस्बे में सुल्तानपुर रोड पर नयन क्लाथ स्टोर के मालिक जयप्रकाश वैश्य ने सोमवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे दुकान पर काम करने वाले राम मिलन को साढ़े छह हजार रुपये देकर स्थानीय बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जमा करने के लिए भेजा था। बैंक के अंदर लाइन में खड़े राममिलन की जेब में रखे रुपयों पर उचक्कों ने हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक संदीप झा को राम मिलन ने दी। शाखा प्रबंधक ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज को दिखाया, लेकिन पिक्चर क्वालिटी खराब होने के कारण उचक्कों का चेहरा साफ नहीं दिखाई पड़ा। कोतवाल अनिल सोनकर ने बताया की प्रकरण संज्ञान में है सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें