फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संचालित पाठ्यक्रम किए जाएंगे डिजिटली लॉक
विज्ञापन

विद्यालयों को दिए गए निर्देश
छात्रवृत्ति के आवेदन के समय छात्रों को नहीं होगी परेशानी
सुल्तानपुर। डिग्री कॉलेजों एवं इंटर कॉलेजों को अपने यहां संचालित विषयों को डिजिटली लॉक करना होगा। जिससे छात्रों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन के समय परेशानी नहीं होगी। साथ ही उनके आवेदन निरस्त होने से भी बच जाएंगे। इस बाबत समाज कल्याण विभाग ने विद्यालयों को पत्र भेजा है।
छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के ऑनलाइन आवेदन में विषयों को भरने में आ रही त्रुटियों को देखते हुए शासन ने पाठ्यक्रमों को डिजिटली लॉक करने का निर्देश जारी किया है। सभी महाविद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों को अपने यहां संचालित हो रहे विषयों को ऑनलाइन डिजिटली लॉक करना होगा। शासन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने महाविद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक को भी पत्र भेजा है। जिसमें विषयों को डिजिटली लॉक करने का निर्देश विद्यालयों को दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक डिजिटली लॉक करने से उस विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के ऑनलाइन आवेदन के समय वही विषय दिखेंगे जो कॉलेज में संचालित होंगे। संचालित विषयों के दिखने से छात्रों के आवेदन में त्रुटियां नहीं आएंगी, इससे छात्रों का आवेदन निरस्त होने से बच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
लॉक नहीं करने पर विद्यालय होंगे जिम्मेदार
जिला समाज कल्याण अधिकारी राम चंद्र दूबे ने बताया कि शासन का निर्देश संबंधी पत्र विद्यालयों एवं शिक्षा विभाग को भेजा गया है। विद्यालयों को समय सारिणी के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। डिजिटली लॉक नहीं करने पर संबंधित विद्यालय जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें