16 उपनिरीक्षकों को नई तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिले की कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सोमवार को एसपी पूनम ने 16 उपनिरीक्षकों को थानों में तैनाती दी है। एसपी की ओर से जारी आदेश में रामकृपाल सिंह को थाना बाजार शुकुल, सोहनलाल शिवरतनगंज, ज्ञानचंद्र शुक्ल कमरौली, त्रिभुवनराम व सुंदरलाल अमेठी, बुद्धराज सिंह मुसाफिरखाना, विवेकानंद मिश्र जामों, आबिद अली जायस, शिवसरन जगदीशपुर, प्रभाकर तिवारी व राजेंद्र प्रताप सिंह पीपरपुर तथा बनारसी यादव व रामकुमार कटियार को पुलिस लाइंस से मोहनगंज थाने में तैनाती दी गई है। साथ ही श्रवण कुमार मिश्र को पुलिस लाइंस से रिट सेल का प्रभारी बनाया गया है। अरवेश वर्मा को पीपरपुर से फुरसतगंज व पारसनाथ सिंह को गौरीगंज से एसएसआई बाजार शुकुल बनाया गया है।