फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना की गुणवता सुधारने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेचना की गुणवत्ता
विज्ञापन

सुधारने की कवायद
क्रासर
अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना उद्देश्य
जिले के सभी थानों को जारी हुए दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। गंभीर मामलों में भी अपराधी के कोर्ट से बेदाग बरी होने से खफा शासन ने विवेचना की गुणवत्ता में सुधार की कवायद शुरू की है। अपराधियों को सजा मिल सके व जिले में अपराध का ग्राफ नहीं बढने पाए इसके लिए पुलिस महकमे ने अपराध की गंभीरता के आधार पर विवेचना के बिंदु निर्धारित करते हुए एक चेक लिस्ट बनाई है। जारी आदेश में चेक लिस्ट में निर्धारित बिंदुओं को विवेचना में शामिल करने के साथ ही उनसे जुड़े साक्ष्य एकत्र करने को कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि इन चीजों को विवेचक केस डायरी में दर्ज करते हुए विवेचना समाप्त होने के बाद उसकी एक कॉपी थाने में रखेगा। विवेचक को कहा गया है कि वह विवेचना रिपोर्ट के साथ बिंदुवार सूची व उसकी पुष्टि करने के संबंध में एकत्र साक्ष्य भी कोर्ट में प्रस्तुत करे, जिससे कोर्ट अपराधियों को सजा सुना सके।
विज्ञापन

इनसेट
लापरवाही पर होगी कार्रवाई : एसपी
विभाग से शुरू की गई नई पहल की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक पूनम ने कहा कि इससे अपराधियों को सजा सुनाने के मामलों में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान निर्धारित बिंदुओं पर साक्ष्य एकत्र करने वाले विवेचकों ने लापरवाही की तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें