फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए थे कोविंद    

Tue, 20 Jun 2017 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार आए थे शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार के राज्यपाल एवं एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किए गए रामनाथ कोविंद का जिले से गहरा नाता रहा है। वर्ष 2013 में सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर वे जिले में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यही नहीं उन्होंने एक रात प्रवास भी किया था।      
विज्ञापन



15 दिसंबर 2013 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर डॉ. आरए वर्मा एवं डॉ. एमपी सिंह की ओर से आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामनाथ कोविंद को आमंत्रित किया गया था। उस समय कोविंद भाजपा के प्रदेश महामंत्री थे। भाजपा नेता डॉ. आरए वर्मा बताते हैं कि भावी राष्ट्रपति ने दोपहर का भोजन उनके निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ ग्रहण किया था।

रात्रि प्रवास के दौरान 14 दिसंबर 2013 को गॉर्डन व्यू गेस्ट हाउस में रुके रामनाथ कोविंद से मिलने कई भाजपा नेता भी पहुंचे थे। गेस्ट हाउस संचालक संदीप कुमार बताते हैं कि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. एमपी सिंह ने हृदयनाथ सिंह एवं रामनाथ कोविंद के लिए कमरा बुक कराया था। दोनों नेताओं ने गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें