फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

- दो दिन पूर्व छप्पर फूंकने के बाद हुई थी तोड़फोड़
- क्षेत्राधिकारी लंभुआ ने शुरू की जांच
- रामगढ़ मिश्रान गांव से जुड़ा मामला
लंभुआ (सुल्तानपुर)। दो दिन पूर्व रामगढ़ मिश्रान गांव में दलित का छप्पर फूंक हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी लंभुआ ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ मिश्रान गांव निवासी दलित श्रीनाथ की पत्नी शीला का छप्पर का गांव के ही पूर्व प्रधान विश्वनाथ यादव समेत चार लोगों ने फूंक दिया था। आरोप है कि छप्पर फूंकने के बाद आरोपियों ने तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस ने शीला की तहरीर पर मल्ले सिंह, कल्लू सिंह, पूर्व प्रधान विश्वनाथ यादव, राम चंद्र पर आगजनी, दीवार गिराने और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया था। छप्पर फूंकने और तोड़फोड़ किए जाने की जांच सीओ लंभुआ मनोज कुमार उत्तम ने शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें