फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर ढाई लाख की चोरी
विज्ञापन

मकान की छत पर सो रहे थे परिवारीजन
अमर उजाला ब्यूरो
बाजार शुकुल (अमेठी)। मवैया चौराहे के पास बुधवार की रात चोरों ने एक घर से 70 हजार रुपये नकद और एक लाख 80 हजार रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त परिवारीजन मकान की छत पर सो रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के मवैया चौराहे के पास रजनीकांत मकान बनाकर परिवारीजन के साथ रहते हैं। बुधवार की रात गर्मी व उमस से राहत पाने के लिए रजनीकांत परिवारीजनों के साथ मकान की छत पर सो गए। देर रात चोर मकान के पीछे से घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी खोलकर उसमें रखे 70 हजार रुपये नकद और एक लाख 80 हजार रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें