फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रखे जाएंगे 20 कूड़ेदान

Sun, 16 Jul 2017 09:37 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सुल्तानपुर। रोटरी क्लब की ओर से शनिवार की देर शाम शहर के अमहट इलाके में स्थित एक प्रतिष्ठान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 20 कूड़ेदान का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। बतौर मुख्य अतिथि लंभुआ विधायक देवमणि दुबे व डीएम हरेंद्र वीर से ने संगठन के प्रयास की सराहना करते हुए लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।       
शनिवार की देर शाम शहर से सटे अमहट इलाके में स्थित एक प्रतिष्ठान में रोटरी क्लब ट्रांस गोमती क्लब की ओर से स्वच्छत भारत मिशन के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर रखे जाने के लिए 20 कूड़ेदान का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हरेंद्र वीर सिंह व लंभुआ विधायक देवमणि दुबे ने संगठन के प्रयास की सराहना की। डीएम ने कहा कि समाज में परिवर्तन के लिए सामाजिक भागीदारी भी जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब के डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर व जोनल सदस्य संतोष सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के साथ संगठन की ओर से सर्व साक्षरता अभियान भी चलाया जा रहा है। क्लब के सचिव डॉ. राजीव त्रिपाठी ने अतिथियों के बैज लगाकर सम्मानित किया। विजय पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें