फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण अवधि में कार्यालय में दिखे तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के समय दफ्तर में दिखे तो कार्रवाई
विज्ञापन

डीआईओएस ने शिक्षकों को दी चेतावनी, अगस्त से होगा निरीक्षण

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। डीआईओएस ने स्कूलों में शिक्षकों की मौजूदगी, शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने व शैक्षिक पंचांग के अनुसार अध्यापन कार्य की हकीकत जानने के लिए अगस्त से स्कूलों के निरीक्षण का रोस्टर जारी किया है। डीआईओएस ने कहा है कि शिक्षण अवधि में कोई अध्यापक उनके कार्यालय में दिखाई पड़ा तो उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, शिक्षकों की उपस्थिति के साथ शैक्षिक पंचांग के अनुरूप पाठ्यक्रम को पूरा करने को लेकर डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। डीआईओएस ने शनिवार को पत्र जारी कर सभी प्रधानाचार्यों को शैक्षिक पंचांग के अनुसार कक्षाओं में पठन पाठन कार्य को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षण अवधि में कोई भी शिक्षक डीआईओएस कार्यालय नहीं आएगा। इस अवधि में यदि कार्यालय परिसर में कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि विद्यालयों में शैक्षिक पंचांग के अनुसार पठन-पाठन की हकीकत जानने के लिए अगस्त माह से निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों की एक समिति भी गठित की जाएगी। निरीक्षण कार्य समिति सदस्यों के साथ वे भी करेंगे। पंचांग के अनुसार अध्यापन कार्य से संतुष्ट नहीं होने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें