फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बनाए गए 20 लाख मतदाता, पंचायत की मतदाता सूची प्रकाशित

Wed, 10 Jun 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ के सरायमकरकोला में मतदाता सूची प्रका​शित करते बीएलओ व अन्य। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत की अंतिम मतदाता सूची में 20,00,048 बनाए गए हैं। आयोग के निर्देश पर बुधवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। निर्वाचन विभाग ने बूथों पर प्रकाशित करने के लिए सूची ब्लॉकों व तहसीलों को भेज दी है, लेकिन शाम तक अधिकांश बूथों पर सूची चस्पा नहीं हो सकी। कुछ बूथों पर मतदाता अपना नाम सूची में खोजते रहे।
विज्ञापन

अंतिम मतदाता सूची में वर्ष 2021 की तुलना में 62,663 मतदाता बढ़े हैं। 14 ब्लॉक की प्रकाशित सूची में प्रत्येक विकास खंडों में चार हजार से लेकर करीब 10 हजार तक मतदाता बढ़े हैं। दोपहर बाद सूची विकास खंडों में पहुंच गई, लेकिन कुड़वार, मोतिगरपुर, दूबेपुर, पीपीकमैचा, बल्दीराय, जयसिंहपुर, अखंडनगर के अधिकांश बूथों पर सूची प्रकाशित नहीं हो सकी। अधिकांश बीएलओ को सूची नहीं मिलने से बूथों पर प्रकाशन नहीं हो सका। इसके पहले जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने अंतिम सूची जारी करते हुए इसे सभी बूथों पर प्रकाशित करने के निर्देश दिए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नप्रिया ने बताया कि तहसीलों व ब्लॉकों पर अंतिम मतदाता सूची पहुंंच गई है। प्रत्येक बीएलओ को अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध कराने व बूथों पर चस्पा कराने के निर्देश दिए गए हैं। बूथों पर पहुंचकर लोग अपना व अपने परिवार का नाम देख सकते हैं।
विज्ञापन


मतदाता सूची सही
लंभुआ के सरायमकरकोला निवासी विनय प्रकाश ने बताया कि मतदाता सूची सही बनी है। उनके पूरे परिवार का नाम सूची में है। बीएलओ ने बूथ पर सूची चस्पा की है। कादीपुर के रानीपुर कायस्थ निवासी मनोज ने बताया कि पंचायत मतदाता सूची का निरीक्षण कर लिया है। उनका व उनके परिवार नाम व बूथ सही है।
विज्ञापन



ब्लॉकवार पंचायत मतदाता सूची
ब्लॉक- बूथ- वर्ष 2021 में मतदाता- अंतिम मतदाता सूची
अखंडनगर-213- 1,33,790- 1,43,025
बल्दीराय- 234- 1,57,082- 1,58,591
भदैंया- 211- 1,54,717- 1,35,883
धनपतगंज- 223- 1,46,193- 1,46,225
दोस्तपुर- 172- 1,04,242- 1,09,794
दूबेपुर- 316- 2,02,637- 2,10,359
जयसिंहपुर- 266- 1,70,568- 1,75,785
कादीपुर- 186- 1,16,489- 1,22,666
कुड़वार- 273- 1,75,713- 1,83,838
कूरेभार- 267- 1,73,787- 1,77,939
लंभुआ- 226- 1,42,742- 1,47,284
पीपीकमैचा- 175- 1,14,359- 1,16,297
मोतिगरपुर- 135- 84,589- 86,779
करौंदीकला- 127- 80,477- 85,582

योग- 3024- 19,37,385- 20,00,048
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें