फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी करते पकड़े गए दो लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में रविवार को वितरण खंड की टीमों ने 131 स्थानों पर जांच की। इस दौरान दो उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। टीमों ने 52 कनेक्शन भी काटे हैं।

वितरण खंड की टीमों ने रविवार को सदर, जयसिंहपुर, लंभुआ, कादीपुर व बल्दीराय क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान 131 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की चेकिंग की गई। दोस्तपुर क्षेत्र में चोरी से बिजली का इस्तेमाल करते हुए दो उपभोक्ता पकड़े गए। उनके कनेक्शन पहले काट दिए गए थे। वितरण खंड की टीम ने दोनों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। छापे के दौरान करीब 67 लाख रुपये का बकाया नहीं जमा करने पर 52 कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा ने बताया कि चेकिंग में 10 लाख 19 हजार रुपये राजस्व वसूला गया है। इस दौरान उपभोक्ताओं के लोड भी बढ़ाए गए। खराब मीटरों को बदला गया। लंभुआ में अधिशासी अभियंता यादवेेंद्र यादव, सदर में बालकृष्ण व कादीपुर में ओपी राम के नेतृत्व में चेकिंग हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें