फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने एसडीएम कोर्ट का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों ने एसडीएम कोर्ट
विज्ञापन

का किया बहिष्कार
क्रासर-

अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कादीपुर (सुल्तानपुर)। अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में बार एसोसिएशन ने एसडीएम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लिया है। यह निर्णय बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बार के पूर्व अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव की पत्नी शालिनी श्रीवास्तव के बैनामे की जमीन पर विवाद चल रहा है। मामले में शालिनी ने शासन में शिकायत की थी जिस पर एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गई थी। आरोप है कि एसडीएम ने शासन को गलत रिपोर्ट भेजी है। बीते मंगलवार को विनोद श्रीवास्तव बार के सचिव अमित उपाध्याय के साथ एसडीएम के चैंबर में गए थे। आरोप है कि एसडीएम ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। बार के अध्यक्ष राजेश पांडेय ने मामले को सुलझाने के लिए अधिवक्ताआें की एक समिति गठित की है। वहीं एसडीएम कादीपुर मोतीलाल सिंह का कहना है कि विनोद श्रीवास्तव का आरोप असत्य एवं निराधार है। दबाव में गलत काम नहीं कर पाउंगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें