फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य दिवस के रूप में याद की गई जवानों की शहादत

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य दिवस के रूप में याद
विज्ञापन

की गई जवानों की शहादत

अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-28
अमेठी। आतंकवाद के विरुद्ध जवानों की शहादत को शौर्य दिवस के रूप में याद करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम गांधी चौक पर भारत का मानचित्र बनाकर दीप जलाए।
विज्ञापन

आतंकवाद का विरोध करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर में जवानों की शहादत को शौर्य दिवस की रूप में याद किया। बुधवार की शाम शहर के गांधी चौक पर हिंदू युवा वाहिनी व नगर के लोग जमा हुए। दीप मालिका से भारतवर्ष का मानचित्र बनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ जटाशंकर मिश्र व विशिष्ट अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह सहित मौजूद लोगों ने एक-एक दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष महेश सोनी, लिटिल अग्रहरि, विनीत अग्रहरि, राजेश, संदीप, शैलेंद्र, विशाल, सौरभ, दिव्यांशु, शिवभान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें