जीएसटी में व्यापारियों को
परेशानी पर होगी कारवाई
क्रासर
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जीएसटी को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर बाद मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त ने अधिकारियों को वस्तु सेवा कर के बार में लोगो के बीच फैली भ्रांति को दूर करने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने का आदेश दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि जीएसटी के नाम पर यदि व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पिछली एक जुलाई को केंद्र सरकार के आदेश पर लागू हुई एकल टैक्स व्यवस्था जीएसटी की बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त मनोज मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा हुई। समीक्षा के दौरान मौजूद व्यापारियों को वस्तु सेवा कर के सभी नियमों की जानकारी देते हुए उनसे परेशानी के बारे मेें जानकारी हासिल की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त ने व्यापार कर विभाग व सभी एसडीएम को समन्वय बनाकर जिला मुख्यालय सहित सभी बाजारों में जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों के मन में जीएसटी को लेकर फैले भ्रम को दूर करने का आदेश दिया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को वस्तु सेवा कर के नियमों को लेकर व्यापारियों को परेशान नहीं करने की हिदायत देते हुए शिकायत मिलने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। बैठक में डीएम योगेश कुमार के साथ एडीएम ईश्वर चंद्र, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर प्रेमरंजन पांडेय, राजेश मसाला, अजय अग्रवाल, सतीशचंद्र श्रीवास्तव व विक्रम सिंह सहित कई व्यापारी व सभी एसडीएम मौजूद रहे।