बाइकों की भिड़ंत में
प्रौढ़ की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गौरीगंज अमेठी मार्ग पर देवीपाटन के पास आमने-सामने की भिड़ंत में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। दोनों बाइक सवारों ने दुर्घटना के समय हेल्मेट नहीं पहना था।
कोतवाली क्षेत्र के रायपुर फुलवारी मोहल्ला निवासी हरिश्चंद्र सिंह (55) सोमवार सुबह घर से गौरीगंज मुख्यालय जा रहे थे। वे देवीपाटन के पास पहुंचे थे कि सामने से गौरीगंज की ओर से अमेठी जा रहे थाना क्षेत्र पीपरपुर के गांव नेवढिय़ा निवासी धीरज सिंह (28) की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां हरिश्चंद्र की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।