फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगलिक कार्यक्रम से घर लौट रहे जीप सवार को ट्रक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में तीन सगे भाइयों समेत छह की मौत, दो घायल
विज्ञापन

सुल्तानपुर। प्रयागराज के सोरांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों की जीप की मऊआइमा में ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन सगे भाइयों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

कोतवाली नगर क्षेत्र के बघराजपुर निवासी प्रदीप कसौंधन, विनोद कसौंधन व मनोज कसौंधन (सगे भाई) गुड़ के व्यवसाय से जुड़े हैं। तीनों भाई सोमवार को परिवार के अन्य लोगों के साथ सोरांव के अकारीपुर गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग जीप से घर लौट रहे थे। रास्ते में प्रयागराज के मऊआइमा के पास तेज रफ्तार ट्रक से जीप की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में प्रदीप, विनोद, शालिनी पत्नी विनोद, विनोद की छह माह की बेटी, भांजी वैशाली की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज, प्रदीप की पत्नी व बेटी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सोरांव पहुंचाया गया, जहां मंगलवार सुबह मनोज की भी मौत हो गई। प्रदीप की पत्नी और बेटी को गंभीर हालत में प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह हादसे की सूचना शहर पहुंची तो कोहराम मच गया। कई व्यवसायी गुड़ मंडी को बंद कर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। भाजपा नेत्री पूजा कसौंधन भी प्रयागराज पहुंच गईं। हादसे से बघराजपुर में शोक संवदेना के लिए पहुंचने वालों का तांता लगा है। पास-पड़ोस के लोग गमगीन है। व्यवसायी के घर में मात्र उनका छोटा भाई बचा है जो प्रयागराज शव लेने के लिए रिश्तेदारों के साथ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें