फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 से
विज्ञापन

सुल्तानपुर। विभिन्न महाविद्यालयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के बीएससी तृतीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 फरवरी, प्रथम वर्ष की 18, 19, 20, 21 फरवरी, द्वितीय वर्ष की 23, 24 व 25 फरवरी तक होंगी। सभी परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह साढ़े छह बजे तथा द्वितीय पाली में साढ़े 12 बजे से शुरू होंगी। यह जानकारी रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने दी।

श्री राजपति सिंह पीजी कॉलेज डीहढग्गूपुर के बीएससी भाग एक, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के भौतिक विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 17 फरवरी को सुबह नौ बजे से होगी। यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य ने दी। संजय गांधी पीजी कॉलेज चौकिया में बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा 17 फरवरी को आयोजित की गई है। प्राचार्य डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से महाविद्यालय परिसर में प्रायोगिक परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि उनके संस्थान में बीए भाग एक, दो एवं तीन के रक्षा अध्ययन विषय प्रयोगात्मक परीक्षा 18 फरवरी को सुबह नौ बजे से आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें