फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को हुआ डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आया शिक्षक, भर्ती
विज्ञापन

भदैंया (सुल्तानपुर)। जंजीरादास इंटर कॉलेज के एक शिक्षक डेंगू की चपेट में आ गए। परिवारीजन ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में दवा का छिड़काव न होने से लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बेलामोहन गांव निवासी हरीराम सिह (52) क्षेत्र के बाबा जंजीरादास इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के अध्यापक हैं। हरीराम पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थे। परिवारीजन ने जब उनकी जांच कराई तो वे डेंगू पॉजीटिव पाए गए। परिवारीजन ने उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। गौरतलब है कि क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में गंदगी का अंबार लगा है। जगह-जगह नालियां टूटी हैं और गंदा पानी रास्ते में फैला हुआ है जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार दवा का छिड़काव कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा गया लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें