फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामशंकर शुक्ल अध्यक्ष, राजेंद्र शुक्ल सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामशंकर शुक्ल अध्यक्ष, राजेंद्र शुक्ल सचिव
विज्ञापन

क्रासर
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

फोटो संख्या-24,25
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। सात पदों के लिए शुक्रवार को हुए जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में रामशंकर शुक्ल अध्यक्ष व राजेंद्र शुक्ल ने सचिव पद पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होने तक कलेक्ट्रेट में गहमागहमी का माहौल रहा। चुनाव में कुल 129 वोटर में 127 ने अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक मत अवैध घोषित किया गया।
एल्डर्स कमेटी की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के आठ पदों के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक चले मतदान में पंजीकृत 129 वोटर में 127 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय संघर्ष में रामशंकर शुक्ल ने बड़ी जीत दर्ज की। रामशंकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गिरिजा बख्श सिंह को 14 वोटों से शिकस्त दी। रामशंकर को 62 व गिरिजा बख्श को मात्र 48 वोट मिले। अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी केवल प्रसाद शुक्ल को मात्र 16 वोट ही मिल सके। सचिव के पद पर हुई सीधी लड़ाई में राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने शिवकिशोर शुक्ल को 13 वोटों से हराया। राजेंद्र शुक्ल को 69 व शिवकिशोर को 56 वोट मिले। सीनियर उपाध्यक्ष पद की सीधी लड़ाई में हनुमान दत्त त्रिपाठी ने शिवशंकर शुक्ल को 41 वोटों से हराया। जूनियर उपाध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे संघर्ष में सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने दिलीप शुक्ल को 64 वोटों से करारी शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष पद पर अभिनेष कुमार शुक्ल ने राकेश कुमार शुक्ल को 70 वोटों से हराया। संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर संतोष कुमार शुक्ल ने मो. इस्लाम को 60 वोटों के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
वरिष्ठ सदस्य के चार पद पर ये जीते
वरिष्ठ सदस्य के चार पदों पर कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। परिणाम आने के बाद दिनेश कुमार त्रिपाठी, श्रीराम सरोज, शारदा प्रसाद मिश्र व सुरेंद्र कुमार पांडेय को विजेता घोषित किया गया। कृपाशंकर त्रिपाठी को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें