युवा कला संगम में प्रतिभागियों का सम्मान
क्रासर
भाजपा के कार्यक्रम राज्यमंत्री ने बांटी शील्ड
फोटो संख्या-6,7
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भाजपा की ओर से युवा कला संगम कार्यक्रम में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सूबे के आवास विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी ने प्रतिभागियों को शील्ड दिया।
युवा कला संगम कार्यक्रम के तहत सभागार में मंगलवार को नृत्य व गायन क्षेत्र की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें एक गायन, समूह गायन, एकल नृत्य व समूह नृत्य का आयोजन हुआ। चयन के लिए पार्टी की ओर से चार जजों का पैनल बनाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से अनन्या श्रीवास्तव ने की। एकल गायन में सुनील प्रथम, ज्योति मिश्रा द्वितीय व सिद्धांत तीसरे स्थान पर रहे। समूह गायन में ग्रुप ए ने प्रथम ग्रुप सी ने द्वितीय व ग्रुप ई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में अन्नू प्रथम, हिमांशु द्वितीय व बलराम तीसरे स्थान पर रहे। समूह नृत्य में ग्रुप बी प्रथम, ग्रुप एफ द्वितीय व ग्रुप ए तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय सह संयोजक सतीश पांडेय ने प्रतिभागियों की सराहना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, विधायक देवमणि द्विवेदी, डॉ. एमपी सिंह, रामेंद्र सिंह, प्रवीण अग्रवाल, विजय सिंह रघुवंशी, प्रवीण मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में निष्ठा शर्मा ने गायन प्रस्तुत किया।