फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को मुफ्त मिलेगा मृदा स्वास्थ्य कार्ड
विज्ञापन

कृषि विभाग ने तैयार की योजना
खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में मिलेगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। मृदा स्वास्थ्य सुधार योजना के तहत किसानों को निशुल्क लैमिनेटेड मृदा स्वास्थ्य कार्ड देने की योजना तैयार की गई है। सिंचित क्षेत्र में 2.5 हेक्टेयर और असिंचित क्षेत्र में 10 हेक्टेयर में मृदा का नमूना लिया जाएगा। किसानों के खेतों से लिए गए मिट्टी के नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद किसानों को निशुल्क लैमिनेटेड मृदा स्वास्थ्य कार्ड कृषि विभाग की ओर से दिया जाएगा। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर खेत की उर्वरा शक्ति के मुताबिक फसल में संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग करके किसान अच्छी पैदावार ले सकते हैं।
खेत की सेहत सुधारने के लिए कृषि विभाग ने ये पहल की है। इसके लिए कृषि विभाग ने मृदा स्वास्थ्य सुधार योजना का शुभारंभ किया है। योजना के तहत कृषि विभाग पूरे जिले में किसानों के खेतों से मिट्टी का नमूना लेने की योजना तैयार की है। इसमें कृषि विभाग के कर्मचारी संबंधित गांव के लेखपाल से गांव का नक्शा प्राप्त करेंगे। सिंचित क्षेत्र में 2.5 हेक्टेयर में और असिंचित क्षेत्र में 10 हेक्टेयर में एक मिट्टी का नमूना लिया जाएगा। जिस किसान खेत से मिट्टी का नमूना लिया जाएगा, उस किसान को मुख्य किसान माना जाएगा। जबकि उस क्षेत्र में आने वाले अन्य किसान सहायक किसान माने जाएंगे। किसानों के खेतों से लिए मिट्टी के नमूनों को अहिमाने स्थित कृषि भवन, कमला नेहऊ कृषि विज्ञान केंद्र और फैजाबाद परीक्षण के लिए भेजा जाता है। परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद सभी किसानों को लैमिनेटेड मृदा स्वास्थ्य कार्ड निशुल्क दिया जाएगा। मृदा स्वास्थ्य कार्ड में संबंधित क्षेत्र के खेतों में उर्वरक का प्रयोग करने की मात्रा के बारे में जानकारी दी जाएगी। किसान कार्ड में दर्शाई गई संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग करके अपने खेत से अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बीज भंडार या उप कृषि निदेशक कार्यालय में दें सूचना: त्रिपाठी
सुल्तानपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य सुधार योजना में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड निशुल्क देने की व्यवस्था की गई है। योजना में किसानों के खेतों से मिट्टी का नमूना लेने में सहयोग करने वालों को प्रति नमूना 10 रुपये दिया जाएगा। कार्ड में दी गई सलाह से खेत में उर्वरक का प्रयोग करने पर किसानों को फसलों से अच्छी पैदावार मिलेगी। जिन गांवों में मिट्टी का नमूना नहीं लिया गया है, उन गांवों के किसान अपने विकास खंड के बीज भंडार पर अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय अहिमाने में सूचना देकर मृदा परीक्षण कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें