फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को पड़ा दौरा, दुल्हन ने किया विदाई से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे की तबीयत बिगड़ी, बिना दुल्हन लौटी बारात
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बृहस्पतिवार को दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। दूल्हे को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां स्थिति सामान्य होने पर वह पुन: मंडप में पहुंचा तो दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। घरातियों ने दूल्हे को कमरे में बंद कर शादी में खर्च हुए पैसे की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लेन-देन का हिसाब कराकर दूल्हे को छुड़ाया। उसके बाद बिन दुल्हन बारात वापस लौट गई।

जयसिंहपुर क्षेत्र की एक युवती का विवाह जिला अंबेडकरनगर में तय हुआ था। 13 फरवरी को गाजे-बाजे के साथ बारात आई। द्वारचार के बाद विवाह संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार सुबह चाय नाश्ते के बाद 11 बजे खिचड़ी खाते समय मंडप में दूल्हे को दौरा पड़ गया। दूल्हे के बेहोश होने पर बराती उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां स्थिति सामान्य होने के बाद दूल्हा फिर से मंडप में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे को दौरा पड़ने की जानकारी होने पर दुल्हन ने विदा होने से इन्कार कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को घर के अंदर बैठा लिया और शादी में खर्च हुए पैसे की मांग पर अड़ गए। बरातियों की सूचना पर जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर बाद दोनों पक्ष सेमरी पुलिस चौकी पहुंचे, जहां पुलिस ने लड़की पक्ष की ओर से दिए गए रुपये की वापसी कराकर समझौता कराया। उसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें