फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल ऑपरेटरों की हड़ताल से 15 हजार घरों में बंद हुआ प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ट्राई (दूर संचार नियामक प्राधिकरण) ने नए नियमों के तहत चैनल चुनने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। ट्राई की ओर से चैनल चुनने के विकल्प की तिथि बढ़ाने के बाद सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से नए रेट मांगने के विरोध में शहर के केबल ऑपरेटर आंदोलित हो गए।
विज्ञापन


सेवा प्रदाता कंपनी की नई शर्तों के विरोध में केबल ऑपरेटरों ने शहर में बुधवार को केबल प्रसारण पूरी तरह से बंद कर दिया। इससे करीब 15 हजार उपभोक्ताओं के टीवी से समाचार व अन्य मनोरंजन के चैनलों का प्रसारण बंद हो गया। केबल ऑपरेटरों ने सेवा प्रदाता कपंनियों पर ट्राई के नियमों के खिलाफ मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

ट्राई ने नए नियमों के तहत केबल व डीटीएच पर चैनल चुनने के विकल्प में संशोधन कर 31 मार्च तक की मियाद बढ़ा दी है। शहर में करीब 15 हजार से अधिक केबल उपभोक्ता हैं। इनके यहां सेवा प्रदाता कंपनियों की ओर से केबल ऑपरेटरों के जरिए चैनलों का प्रसारण किया जाता है। ट्राई की ओर से चैनलों के ब्राडकॉस्ट नियम पिछले एक फरवरी से लागू किए गए थे। हालांकि ट्राई की ओर से सेवा प्रदाता कंपनियों को बेस्ट फिट प्लान का विकल्प देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


इस विकल्प को चुनने के लिए 31 मार्च तक की तिथि निर्धारित की गई है। इससे उपभोक्ता व केबल ऑपरेटरों को चैनल चुनने का समय मिल गया है। बुधवार को शहर के केबल ऑपरेटरों ने एक सेवा प्रदाता कंपनी पर ट्राई के नियमों के विरोध में मनमाना चार्ज लगाने का आरोप लगाते हुए केबल प्रसारण बंद कर दिया। केबल ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि ट्राई की ओर से चैनल चुनने के विकल्प की तिथि बढ़ा दी गई है।

इसका कोई अतिरिक्त मूल्य उपभोक्ता को नहीं देना है। इसके बाद भी सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से तत्काल बढ़ाए गए शुल्क को देने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके विरोध में केबल ऑपरेटरों ने हड़ताल की है।
इस संबंध में सुल्तानपुर केबल एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत कुमार जायसवाल ने बताया कि सेवा प्रदाता कंपनी की मनमानी शर्तों के विरोध में शहर में केबल प्रसारण पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया जाएगा। मनोरंजन कर विभाग के प्रभारी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि अभी केबल ऑपरेटरों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें