फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर करेतर की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरे लक्ष्य पर आबकारी व वाणिज्य कर को चेतावनी
विज्ञापन

कर करेतर की समीक्षा में कई विभागों की प्रगति मिली खराब
फोटो संख्या-45
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कर करेत्तर की समीक्षा में कई विभागों का लक्ष्य पूरा नहीं मिला। प्रगति खराब मिलने पर आबकारी व वाणिज्य कर विभाग के अफसरों को चेतावनी दी गई है। साथ ही डीएम ने बैठक में कार्यालयाध्यक्षों को स्वयं आने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने बुधवार की शाम को कर करेतर की समीक्षा की। इस दौरान आबकारी एवं वाणिज्य कर विभाग की सबसे खराब प्रगति मिली। डीएम ने दोनों विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य की प्राप्ति करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी। नौ विभागों की प्रगति ठीक मिलने पर उन्हें यह रफ्तार बनाए रखने का निर्देश दिया गया। मुख्य एवं विविध देयों की वसूली की समीक्षा में उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को 10 बड़े बकाएदारों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि एसडीएम व तहसीलदार स्वयं जाकर राजस्व नहीं जमा करने पर उनके खिलाफ नीलामी की कार्रवाई करें। जमीनों का अवैध कब्जे मुक्त कराने एवं भूमाफिया को भी चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री व शासन संदर्भ, तहसील दिवस, समाधान दिवस, ऑनलाइन संदर्भों की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमरनाथ राय समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें