कैंडल मार्च निकाल किया विरोध-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने से नाराज युवा कांग्रेस कार्यकताओं ने मंगलवार देर शाम विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह पंकज के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय से निकला कैंडल मार्च ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुआ। कैंडल मार्च के बाद कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक लगातार विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इस मौके पर मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।