23 को अमेठी आएंगी स्मृति ईरानी
गौरीगंज। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद स्मृति ईरानी 23 जून को पहली बार अमेठी आएंगी। अमेठी के दौरे पर आ रहीं स्मृति 23 जून को ही कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगी।
अमेठी से चुनाव जीतने के बाद अमेठी का एक आकस्मिक दौरा किया था। वे बरौलिया के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या की सूचना पर उनके घर आई थीं और उनकी अर्थी को कंधा दिया था।
स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री बनने के बाद 23 जून को पहली बार अमेठी आएंगी। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है कि 23 जून को अमेठी आ रहीं स्मृति इसी दिन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगी।
हालांकि अभी स्मृति के कार्यालय व उनकी पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो स्मृति ने बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रशासन को मौखिक सहमति दे दी है। केंद्रीय मंत्री की सहमति मिलने के बाद जिला प्रशासन बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।