फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन एजेंसियों के नौ क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन


गौरीगंज। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत संचालित क्रय केंद्रों पर 25 फीसदी से कम गेहूं खरीद होना नौ केंद्र प्रभारियों को भारी पड़ा।

समीक्षा के दौरान जिले में खरीद की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर डीएम ने प्रभारियों से जवाब तलब करते हुए नौ केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया है।

केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत आठ एजेंसियों के 53 क्रय केंद्र अनुमोदित करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर एक अप्रैल से खरीद शुरू करने को कहा था।
विज्ञापन


खरीद को 59 दिन बीत जाने के बावजूद पीसीएफ के सात व कर्मचारी कल्याण निगम तथा यूपी एग्रो के एक-एक क्रय केंद्रों पर 25 फीसदी भी खरीद नहीं हुई।

गेहूं खरीद की समीक्षा के बाद डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने पीसीएफ के गैरिकपुर, गोरियाबाद, गौरीगंज, गोरखापुर, राजापुर अमेरुआ, संभई व अलाईपुर तथा कर्मचारी कल्याण निगम के किसनपुर भेंवई, और यूपी एग्रो के लालपुर केंद्र प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही सभी केंद्र प्रभारियों से जवाब तलब करने का आदेश डिप्टी आरएमओ को दिया है।
विज्ञापन


डीएम ने सभी को 15 जून तक हर हाल में क्रय केंद्र के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने तथा जवाब देने को कहा है। डीएम ने क्रय केंद्र का लक्ष्य पूरा नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम का आदेश सार्वजनिक होने के बाद खाद्य महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें