फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सहायक विकास अधिकारियों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
11 सहायक विकास अधिकारियों से जवाब तलब
विज्ञापन


गौरीगंज। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत निर्मित प्रसाधन भवनों की शत-प्रतिशत फोटो अपलोड नहीं करना 11 ब्लॉक के एडीओ पंचायत को भारी पड़ा।

ऑनलाइन समीक्षा में मामला उजागर होने से नाराज डीपीआरओ ने सभी को नोटिस देकर तीन दिन में शेष कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके कार्य पूरा नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित प्रसाधन भवनों की शत-प्रतिशत फोटो अपलोड करने के लिए डीपीआरओ की ओर से लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। बावजूद इसके 11 ब्लॉकों की ओर से विभागीय वेबसाइट पर फोटो अपलोड नहीं की गई।
विज्ञापन


मंगलवार को डीपीआरओ देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सभी ब्लॉकों की ऑनलाइन समीक्षा हुई तो 11 ब्लॉकों की स्थिति बेहद खराब मिली। नाराज डीपीआरओ ने सभी को नोटिस देकर तीन दिन में शेष कार्य पूरा करते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन


डीपीआरओ ने बताया कि ब्लॉक बहादुरपुर में 621, भादर में 663, भेटुआ में 209, गौरीगंज में 636, जामों में 753, जगदीशपुर में 199, मुसाफिरखाना में 478, संग्रामपुर में 965, शाहगढ़ में 1,177, शुकुल बाजार में 1,031 तो सिंहपुर में 1,412 निर्मित प्रसाधन भवनों की फोटो विभागीय वेबसाइट पर अपलोड नहीं की गई है।

डीपीआरओ ने बताया कि नियत तिथि तक शेष कार्य पूरा नहीं होने की दशा में संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें