फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब प्रगति पर सभी बीडीओ से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब प्रगति पर सभी बीडीओ से जवाब तलब
विज्ञापन


गौरीगंज। विकास कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देना जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ गया। सीडीओ ने सभी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सीडीओ की ओर से की गई कार्रवाई से विकास महकमे में हड़कंप है।

ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देना तथा उनकी नियमित निगरानी नहीं करना जिले के सभी 13 ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ा।
विज्ञापन


गांवों में चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार बेहद सुस्त होने तथा जो काम हुए हैं उनकी गुणवत्ता मानक विहीन होने की जानकारी सामने आने से नाराज सीडीओ प्रभुनाथ ने सभी खंड विकास अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के साथ ही मनरेगा, एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन), आधार कार्ड का लिंक अप, मुख्यमंत्री जल बचाओ योजना के तहत हो रहे कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने व सभी कार्यों को डेडलाइन में पूरा कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सीडीओ ने पत्र में जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में लापरवाही की पुष्टि होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीडीओ का आदेश सार्वजनिक होने के बाद विकास महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें