फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 दिन में हुई 23,770 मीट्रिक टन गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
57 दिन में सिर्फ 23,770 मीट्रिक टन गेहूं खरीद
विज्ञापन


गौरीगंज। सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू हुए 57 दिन बीत चुके हैं। बावजूद इसके लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक मात्र 46.63 (23,770.82 मीट्रिक टन) प्रतिशत गेहूं खरीदा जा सका है।

शासन के निर्देश पर जिले में किसानों का गेहूं खरीदने के लिए इस वर्ष कुल आठ एजेंसियों की ओर से 53 क्रय केंद्र खोले गए हैं। बावजूद इसके लिए जिले में गेहूं खरीद की रफ्तार इतनी धीमी है कि सभी क्रय केंद्रों ने मिलकर निर्धारित 48,500 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 57 दिन में मात्र 23,770.82 एमटी गेहूं ही खरीदा है।
विज्ञापन


खरीद का यह आंकड़ा लक्ष्य के सापेक्ष 46.63 प्रतिशत है। गेहूं व धान की खरीद में बीते कई वर्षों से सबसे आगे रहने वाली पीसीएफ इस वर्ष नंबर दो पर खिसक गई है।

खरीद की नोडल एजेंसी विपणन शाखा की ओर से जारी आंकड़ों को आधार मानें तो पीसीएफ ने 21,500 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 8,174.73 एमटी तो भारतीय खाद्य निगम ने 3,000 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 1,153.35 एमटी गेहूं की खरीद की है।

विपणन शाखा ने 15,700 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 9,430.10 एमटी खरीद की है। कर्मचारी कल्याण निगम ने 4,000 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 2,147.65 एमटी तो यूपी एग्रो ने 4,000 एमटी के सापेक्ष 1,009.50 एमटी गेहूं , यूपीएसएस ने एक हजार एमटी के सापेक्ष मात्र 437.00 और नेकाफ के दो क्रय केंद्रों ने 1,200 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 668.00 एमटी ही किसानों से गेहूं खरीदा है।

विपणन विभाग की ओर से जारी आकड़ों को आधार मानें तो 57 दिन में 4,041 किसानों से 23,770.82 एमटी गेहूं खरीद की गई। खरीदे गए गेहूं में से 15,858.20 एमटी गेहूं ही भारतीय खाद्य निगम को भेजा गया है जबकि 7914.63 एमटी गेहूं क्रय केंद्रों पर डंप है। क्रय केंद्रों की खरीद रिपोर्ट देखकर शासन से निर्धारित लक्ष्य पूरा किया जाना असंभव प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


डिप्टी आरएमओ भीमाचंद गौतम ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर खरीद चल रही है। किसानों से लगातार संपर्क कर लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें