फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


सुल्तानपुर। महिला का शारीरिक शोषण कर वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के खंदौरा गांव निवासी अजीम खान ने एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो बनाया था। अजीम ने वीडियो को वायरल कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की तहरीर पर अजीम खान के साथ ही हरिशंकर सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हरिशंकर सोनी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जबकि अजीम खान फरार चल रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कादीपुर कोतवाल भूपेंद्र सिंह को सूचना मिली कि अजीम खान मुड़िला बाजार के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर अजीम खान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अजीम खान पूर्व में मोतिगरपुर प्रधान के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जिलाधिकारी सुल्तानपुर की फर्जी नोटिस एवं हाईकोर्ट का फर्जी आदेश दिया था। इस मामले में भी अजीम खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें