फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दो युवकों ने किया सामूहिक दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दो युवकों ने किया सामूहिक दुराचार
विज्ञापन


सुल्तानपुर। दस दिन पूर्व किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर केस दर्ज किया है। पुलिस दुराचार में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बीते 12 मई की रात में खेत गई थी। वापस लौटते समय गांव के ही मोटू और अजीत ने उसे रोक लिया। दोनों युवकों ने किशोरी के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों ने आपबीती सुनाई। पीड़ित की मानें तो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया था।
विज्ञापन


बुधवार को पीड़ित किशोरी को लेकर उसकी बहन पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स से मुलाकात की। एसपी के आदेश पर गोसाईगंज थाने की पुलिस ने मोटू और अजीत के खिलाफ सामूहिक दुराचार के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें