फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटिंग के दिन अमेठी में रहेंगी स्मृति ईरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
काउंटिंग के दिन अमेठी में रहेंगी स्मृति ईरानी
विज्ञापन


गौरीगंज। केंद्रीय वस्त्र मंत्री व अमेठी लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी मतगणना के दिन अमेठी में रहेंगी। वे गणना परिसर में मौजूद रहकर अपने काउंटिंग एजेंट के अलावा पार्टी नेताओं का उत्साह बढ़ाएंगी। स्मृति के बुधवार शाम तक अमेठी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से भाजपा प्रत्याशी हैं। चुनाव के दौरान राहुल जहां तीन-चार बार ही अमेठी आए वहीं प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही अमेठी में डटीं स्मृति छह मई को मतदान समाप्त होने के बाद दिल्ली लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 मई को हो रही मतगणना के दिन स्मृति अमेठी में मौजूद रहेंगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो स्मृति बुधवार शाम तक गौरीगंज पहुंच जाएंगी।

यहां वे अपने अस्थाई कार्यालय/आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व एजेंट बनाए गए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता पर बात करेंगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्मृति के काउंटिंग से पहले अमेठी आने की संभावना से इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें